Latest NewsHDFC Bank: RBI की बड़ी कार्रवाई, HDFC Bank पर लगाया 91 लाख का जुर्माना

HDFC Bank: RBI की बड़ी कार्रवाई, HDFC Bank पर लगाया 91 लाख का जुर्माना

HDFC Bank:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक HDFC Bank के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। RBI ने HDFC Bank पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बैंक द्वारा कई नियामकीय और वैधानिक नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है। RBI ने कहा कि बैंक ने KYC से जुड़े नियमों, ब्याज दर निर्धारण की प्रक्रिया और आउटसोर्सिंग गाइडलाइंस का ठीक से पालन नहीं किया।

KYC आउटसोर्स करना पड़ा भारीः

RBI की जांच में सामने आया कि HDFC Bank ने KYC (Know Your Customer) से जुड़े संवेदनशील कार्यों को बाहरी एजेंटों को सौंप दिया था। नियमों के अनुसार, KYC की जिम्मेदारी पूरी तरह बैंक की होती है। RBI ने इसे गंभीर लापरवाही और सुरक्षा जोखिम माना।

ब्याज दर निर्धारण में भी गड़बड़ीः

जांच में यह भी पाया गया कि बैंक ने एक ही श्रेणी के ऋणों में अलग-अलग बेंचमार्क अपनाए। इससे ब्याज दरों में पारदर्शिता और एकरूपता प्रभावित हुई, जिसे RBI ने नियामकीय दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताया।

और भी कई कमियां आई सामनेः

RBI ने HDFC Bank की वित्तीय स्थिति (31 मार्च 2024 तक) के आधार पर Statutory Inspection for Supervisory Evaluation (ISE) किया। जांच के बाद बैंक से स्पष्टीकरण और दस्तावेज मांगे गए, लेकिन RBI उन्हें संतोषजनक नहीं मान पाया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि बैंक की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ऐसा कारोबार कर रही थी, जो बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत अनुमत नहीं है। इसे भी नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles