CrimeTwo-headed snake smuggling: रांची में दोमुंहा सांप की तस्करी का खुलासा, 5 धराये, मास्टर माइंड महिला फरार

Two-headed snake smuggling: रांची में दोमुंहा सांप की तस्करी का खुलासा, 5 धराये, मास्टर माइंड महिला फरार

Two-headed snake smuggling:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दोमुंहा सांप की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में 5 आरोपी पकड़े गये हैं, जबकि मास्टर माइंड बताई जा रही एक महिला फरार हो गई।

ऐसे हुआ खुलासाः

वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्यूसीसीबी) और पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की टीम ने 1.2 किलो सांप का जहर और 2.5 किलो पैंगोलिन के शल्क के साथ तीन तस्करों राजू कुमार शौंडिक, मोहम्मद सिराज और उसके बेटे मोहम्मद मिराज को गिरफ्तार किया था। तीनों से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को पीटीआर और वन विभाग रांची की टीम ने रातू रोड के केसरी नारायणी होटल से एक रेड सैंड बोआ (दोमुंहा) सांप बरामद किया। इस मामले में 5 तस्करों को पकड़ा गया है।

इनमें लीमुल्लाह अंसारी, अफरोज खान और सूरज कुमार शामिल हैं। वहीं, सीता कुमारी, विष्णु लोहार, विपिन कुमार, मुन्ना खान व अमजद खान भाग निकले। फरार विपिन एटीएस में कांस्टेबल है। तस्करी गिरोह की मास्टरमाइंड कांके थाना क्षेत्र की एक महिला बताई जा रही है।

यूपी से लाते हैं दोमुंहा सांपः

तस्करों ने बताया कि दोमुंहा सांप यूपी से लाया गया था। इसे करीब एक करोड़ रुपए में बेचने की योजना थी।
बताया जाता है कि दोमुंहा सांप दुर्लभ है। यह सांप जहरीला नहीं होता। शांत स्वभाव का होता है और मिट्टी में रहने वाले कीड़ों और छोटे जीवों को खाता है। 1972 में केंद्र सरकार ने इसे संरक्षित श्रेणी में रखा है।

दुनिया के कई देशों में लोग इसे पालतू जानवरों की तरह रखते हैं। इसके पीछे अंधविश्वास है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से घर में खुशहाली रहती है। बीमारियां दूर-दूर तक नहीं फटकतीं। इनका इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं के लिए किया जाता है। प्राचीन मान्यिताओं के कारण इनकी तस्करी होती है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles