Chirag Paswan: मोदी के ‘हनुमान’ चिराग पासवान का धमाका! 2100% की रिकॉर्ड जम्प से नीतीश–तेजस्वी तक सबको किया बेदम

2 Min Read

Chirag Paswan:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। इस बार चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) NDA में शामिल होकर चुनाव मैदान में उतरी थी और शुरुआती नतीजों ने साबित कर दिया है कि वे इस बार सबसे बड़े ‘गेमचेंजर’ बनकर उभरे हैं। 2020 में अकेले लड़ते हुए जहां LJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी, वहीं इस बार पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जो पिछले चुनाव के मुकाबले 2100% की चौंकाने वाली छलांग मानी जा रही है।

अब तक के रुझानों के अनुसार:

NDA में सीट शेयरिंग के तहत BJP और JDU ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। अब तक के रुझानों के अनुसार BJP 85, JDU 75, LJP(R) 22, HAM 4, और RLM 2 सीटों पर आगे है। इससे स्पष्ट है कि NDA को आराम से बहुमत मिलता दिख रहा है।वहीं महागठबंधन की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। RJD 36, कांग्रेस 6, लेफ्ट 8, और VIP 1 सीट पर बढ़त में हैं। इस बार RJD ने 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

कुल मिलाकर, जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के एजेंडे पर NDA पर भरोसा जताया है, और चिराग पासवान इस चुनाव के सबसे बड़े राजनीतिक सितारे बनकर उभरे हैं।

Share This Article
Exit mobile version