Chirag Paswan statement: लालू के लग्जरी बंगले पर चिराग का वार- “गलत पाया गया तो होगी बड़ी कार्रवाई”

2 Min Read

Chirag Paswan statement:

पटना, एजेंसियां। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दानापुर के महुआबाग में बन रहा लग्जरियस बंगला इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद अटकलें थीं कि पूरा लालू परिवार अब महुआबाग स्थित नवनिर्मित भव्य बंगले में शिफ्ट हो सकता है। इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने तीखा बयान दिया है।

गलत आधार पर हासिल हुआ तो होगी जांच: चिराग पासवान:

मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर यह बंगला गलत तरीके से या गलत आधार पर हासिल किया गया है तो इसकी जांच जरूर की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि मोदी सरकार की भ्रष्टाचार पर “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति है और किसी को भी रियायत नहीं दी जाएगी। चिराग ने दावा किया कि एजेंसियां निष्पक्षता से अपना काम कर रही हैं और कानून के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

कैसा है लालू परिवार का नया बंगला?

महुआबाग में बन रहा यह बंगला बेहद भव्य बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें—

  • 8 बड़े बेडरूम
  • विशाल ड्राइंग रूम
  • भव्य डाइनिंग हॉल
  • गेस्ट रूम
  • पूजा घर
  • फैमिली लाउंज
  • स्टाफ क्वार्टर
  • मल्टी-व्हीकल पार्किंग
  • चारों ओर 15 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार
  • हरे-भरे गार्डन एरिया
    इस आलीशान परिसर में लालू यादव और उनका परिवार जल्द ही शिफ्ट हो सकता है।
राहुल–सोनिया पर भी बोले चिराग:

नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो वह बच नहीं पाएगा, लेकिन निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चल रहे मामलों को “लंबित मुद्दा” बताते हुए कहा कि एजेंसियां इस पर अपना काम कर रही हैं।

Share This Article
Exit mobile version