Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी को मिल सकते हैं तीन मंत्री पद, रेस में ये तीन नाम सबसे आगे

2 Min Read

Chirag Paswan:

पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक कर मंत्रिमंडल भंग करेंगे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद एनडीए की नई सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा।

एलजेपी के 19 विधायक, मिल सकता है तीन मंत्री पद:

इस बार एनडीए की जीत के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बेहद मजबूत स्थिति में है। चिराग पासवान की पार्टी से 19 विधायक जीते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 6 विधायक पर 1 मंत्री के फार्मूले के हिसाब से एलजेपी रामविलास को तीन मंत्री पद मिल सकते हैं।

इन तीन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा:

राजू तिवारी – पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, गोविंदगंज विधानसभा से विजेता
संजय पासवान – पार्टी के प्रधान महासचिव, बखरी विधानसभा से विजेता
संजय सिंह – महुआ विधानसभा से विधायक
तीनों नेताओं का संगठन में महत्वपूर्ण दखल है और यह माना जा रहा है कि नई सरकार में इनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही है।

नीतीश कैबिनेट में होंगे कई नए चेहरे:

दो नए दलों एलजेपी रामविलास और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों की जीत के चलते नई कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर बिहार सरकार में मुख्यमंत्री समेत 36 मंत्रियों का कोटा है।

बीजेपी से दो डिप्टी सीएम की चर्चा:

सूत्रों के मुताबिक इस बार बीजेपी से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। हालांकि किस पार्टी से कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसकी आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है।

Share This Article
Exit mobile version