Bihar explosives seizure: Bihar में बारूद का बड़ा जखीरा बरामद, नक्सलियों की साजिश नाकाम

2 Min Read

Bihar explosives seizure:

पटना, एजेंसियां। बिहार के नक्सल प्रभावित Gaya district के डुमरिया प्रखंड में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। लुटूआ पहाड़ की एक गुफा से 175 विद्युत डेटोनेटर, 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और करीब 1000 मीटर कॉर्डेक्स तार सहित अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री जब्त की गई है।

यह कार्रवाई Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) की डी/215वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। अभियान गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में चलाया गया।

गुफा में छिपाकर रखा गया था विस्फोटक

सूत्रों के अनुसार, छकरबंधा और लुटूआ थाना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी जंगलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 11:40 बजे लुटूआ पहाड़ के सिंघवा स्थान के जंगली इलाके की एक गुफा से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में बारूद मिलने से संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़ी विध्वंसक घटना की तैयारी में थे।

मौके पर ही किया गया नष्ट

बरामद डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री को 215वीं बटालियन के बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड) ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया, ताकि किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Share This Article