Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले निषाद वोट बैंक पर बीजेपी की नजर, नाविकों के लिए बीमा और रजिस्ट्रेशन योजना का ऐलान [Before Bihar elections, BJP’s eye on Nishad vote bank, announced insurance and registration scheme for sailors]

3 Min Read

Bihar Election:

पटना, एजेंसियां। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राज्य की सियासी फिजा में हलचल तेज होती जा रही है। राजनीतिक दल जातीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश में लगे हैं। इसी कड़ी में अब निषाद समाज को साधने की कोशिश करते हुए बिहार सरकार ने नाविकों के लिए एक खास योजना की घोषणा की है। राज्य के मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री हरि साहनी ने पटना के दीघा गंगा घाट पर आयोजित एक भव्य नाव रैली के दौरान ऐलान किया कि अब नाव और नाविक दोनों का बीमा कराया जाएगा।

हरि साहनी ने कहा कि सरकार नाविकों की सुरक्षा और उनके रोजगार को स्थिरता देने के उद्देश्य से इस योजना को लागू कर रही है। इस बीमा योजना के तहत अगर किसी नाविक की दुर्घटना में मृत्यु होती है या वह घायल होता है, तो उसे या उसके परिजनों को पांच लाख रुपये तक की बीमा राशि मिलेगी। इसके अलावा, अगर नाव क्षतिग्रस्त होती है, तो उसके लिए 50 हजार रुपये तक का मुआवजा भी मिलेगा।

Bihar Election: निषाद राज गुहा की जयंती पर हुआ आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन निषाद राज गुहा की जयंती के अवसर पर किया गया, जिन्हें भगवान श्रीराम के घनिष्ठ मित्र के रूप में जाना जाता है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में नाविक समुदाय के लोग मौजूद रहे। मंत्री हरि साहनी के साथ इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राजभूषण निषाद भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में नाविकों को सम्मानित भी किया गया और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

Bihar Election: नाविकों ने कहा, “अब हमें भी मिला है सम्मान”

इस योजना को लेकर नाविक समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। नाविक महेश कुमार ने कहा, “सरकार की यह पहल हमारे लिए बड़ी राहत है। पहले कभी किसी सरकार ने हमारे बारे में नहीं सोचा था, लेकिन अब हमें और हमारी नावों को भी सुरक्षा मिलेगी। वहीं, नाविक राजकुमार साहनी ने कहा कि हम गंगा नदी में दिन-रात मेहनत करते हैं। लोगों और सामान को पार कराते हैं, लेकिन दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है। अब बीमा से आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly : राहुल-तेजस्वी की दिल्ली बैठक: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का तय होगा बंटवारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं