Bihar Chunav 2025: पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान

1 Min Read

Bihar Chunav 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक राज्यभर की 121 सीटों पर 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए पथराव की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने लखीसराय के खुड़ियारी गांव में फ्लैग मार्च किया ताकि हालात नियंत्रण में रहें। वहीं अधिकांश जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: पहले चरण से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा एलान — महिलाओं को 30 हजार एकमुश्त, मुफ्त बिजली और जीविका कर्मियों को स्थायी करने का वादा

Share This Article
Exit mobile version