Bihar elections: बाहुबली सूरजभान अब राजद के साथ

2 Min Read

Bihar elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब दल-बदल का खेल भी शुरू हो गया है। टिकट बंटवारे के बीच एक से दूसरे दल का थामने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच एक बड़ा झटका पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह ने राजद का दामन थाम लिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे माना जा रहा है कि पशुपति पारस को काफी नुकसान हो सकता है।

मोकामा से पत्नी लड़ेंगी चुनावः

इस्तीफा सौंपते ही सूरजभान ने राजद नेता तेजस्वी से पटना में मुलाकात की है और पार्टी की सदस्यता ली। जिसके बाद यह खबर आई है कि मोकामा से अनंत सिंह सिंह के खिलाफ सूरजभान की पत्नी मैदान में उतरने वाली है। जानकारी अनुसार आज सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा से नामांकन करेंगी।

बीती रात तेजस्वी से हुई मुलाकातः

बता दें कि सूरजभान बीती देर रात वो तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। जहां तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई। और खबर आ रही है कि सूरजभान सिंह को पार्टी सिंबल मिल गया है, आज उनकी पत्नी मोकामा से नामांकन करेंगी।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं