Tuesday, July 8, 2025

JLKM का बड़ा खुलासा, आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा [Big revelation of JLKM, fraud is happening in the name of identifying the agitators]

रांची। कुछ स्वार्थी तत्व आंदोलनकारी संगठन के नाम पर आंदोलनकारियों को गुमराह कर उनसे पैसे वसूली का कार्य कर रहे हैं तथा वैसे लोगों को भी झारखंड आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित करने का कार्य कर रहे हैं, जो कभी आंदोलनकारी नहीं रहे। सच तो यह है कि आज भी आंदोलन में शामिल हजारों लोग आंदोलनकारी के रूप में राज्य सरकार द्वारा चिन्हित नहीं हो पाए हैं। यह भी सूचना मिल रही है कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नाम पर कुछ लोग सक्रिय हैं और आंदोलनकारियों से अवैध रूप से एक मुश्त राशि की उगाही कर रहे हैं।

इस क्रम में एक मुश्त राशि लेकर गैर आंदोलनकारियों को भी आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। उक्त बातें शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा के नेता प्रभाकर तिर्की ने कचहरी चौक स्थित मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

प्रभाकर तिर्की ने कहा कि वर्तमान में यह बात सामने आई है कि संगठन के द्वारा आंदोलनकारी सम्मान पत्र देने की कार्रवाई की जा रही है और उन्हें कई प्रकार से गुमराह किया जा रहा है। इस सम्मान पत्र में कुछ वरीय आंदोलनकारी एवं विधायकों का भी उनकी सहमति के बिना नाम डाल दिया गया है एवं उनका हस्ताक्षर भी कर दिया गया है, जो पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा ऐसे संगठनों और उसके नेताओं के खिलाफ झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग एवं गृह विभाग और राज्य सरकार के पास शिकायत दर्ज कराएगी। आवश्यकता पड़ी तो उनके द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

प्रभाकर तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए आने वाले नए वर्ष में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा आंदोलनकारियो को दी जाने वाली सुविधाओं तथा राज्य की समस्याओं के निदान और त्वरित विकास के लिए व्यापक रणनीति पर विमर्श कर आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारी मानव घोष दसतीदार, विमल कच्छप, ज्योतिष तिर्की और जहां आरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के आईपीएस अधिकारियों में बदलाव की बयार: कई प्रोन्नति और सेवानिवृत्ति की तैयारी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img