Friday, July 4, 2025

इस संगठन के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई [Big action by NIA against this organization]

तमिलनाडू के 11 ठिकानों पर एकसाथ रेड

चेन्नई, एजेंसियां। भारत में इस्लामिक देश का सपना देखने वाले कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है।

एजेंसी जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही है। अभी तक तमिलनाडु में एनआईए ने कम से कम 11 जगहों पर छापेमारी की है।

इसमें हिज्ब-उत-तहरीर संगठन द्वारा इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश के तहत चलाए जा रहे एक विभाजनकारी प्रचार अभियान का मामला सामने आया है।

कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

एनआईए की टीमों ने तांबरम, चेन्नई, कन्याकुमारी जैसे जिलों में संदिग्धों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया और कई गैर-कानूनी सामग्री जब्त की, जिसमें डिजिटल उपकरण, बिना हिसाब की नकदी और हिज्ब-उत-तहरीर से संबंधित साहित्य शामिल हैं।

हो रही थी भारत विरोधी साजिश

एनआईए की जांच में यह सामने आया है कि मुख्य साजिशकर्ता हामिद हुसैन ने पांच अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गुप्त बैठकों का आयोजन किया था, जिनका उद्देश्य हिज्ब-उत-तहरीर की भारत-विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देना था।

एनआईए की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी और कई अन्य समूहों ने तमिलनाडु में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए अभियान चलाए थे।

देश की संप्रभुता और अखंडता को बाधित करने वाली गतिविधियों में शामिल थे। अभी तक इस मामले की जांच जारी है। और तलाशी के दौरान जब्त की गई सामग्रियों की जांच की जा रही है।

1952 में हुई थी हिज्ब-उत-तहरीर की स्थापना

हिज्ब-उत-तहरीर की स्थापना 1952 में यरुशलम में हुई थी। इसका मुख्यालय लंदन में है और इसका नेटवर्क यूरोप और दक्षिण एशिया में अधिक फैला हुआ है।

विशेष रूप से, इसकी पकड़ इंडोनेशिया में अधिक है। इस संगठन का उद्देश्य इस्लामी राष्ट्र की स्थापना करना और नास्तिक विचारों को खत्म करना है।

युवाओं का ब्रेनवाश करता है संगठन

यह संगठन युवाओं का ब्रेनवॉश करके देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल करता है। यह एक ऐसा संगठन है जो अपने अनुयायियों को वैध रूप से स्थापित लोकतांत्रिक सरकार को विभाजनकारी गतिविधियों के माध्यम से उखाड़ फेंकने के लिए उकसाता है।

इसमें शामिल लोग सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से अपने कार्यों को अंजाम देते हैं और इस्लाम के खिलाफ प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हैं।

बताया जाता है कि दस लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़े हुए हैं। यह संगठन चीन, रूस, जर्मनी, इंडोनेशिया, तुर्की, अरब और बांग्लादेश जैसे देशों में प्रतिबंधित है।

इसे भी पढ़ें

तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में आध्यात्मिक क्लास, स्पीकर ने पाप, पुण्य, मंदिर पर स्पीच दी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img