नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना देश की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता है।
लालकृष्ण आडवाणी को सम्मानित किए जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित होते देखना बहुत खास था। यह सम्मान हमारे देश की प्रगति में उनके स्थायी योगदान की मान्यता है।
सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण और आधुनिकता को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव सहित चार प्रतिष्ठित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भी देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खराब स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आडवाणी के आवास पर जाने का निर्णय लिया गया था।”
इसे भी पढ़ें
80 प्रतिशत सटीकता के साथ घातक हृदय रोग का पता लगा सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल