कोलकाता। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। टीएमसी ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।
टीएमसी ने लिखा है कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोटें आई हैं। उनके लिए दुआ कीजिए। सीएम ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है।
उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। डाक्टरों की पूरी टीम उनकी इलाज में जुटी है।
फिलहाल उनके घायल होने के कारण की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। इतना बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में वह घायल हुई हैं।
इसे भी पढ़ें
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज बाबा धाम में सुनाएंगे प्रवचन



