Author: IDTV Indradhanush

Delhi station Stampede Delhi station: नई दिल्ली, एजेंसियां। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 14 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और RJD चीफ लालू यादव ने कहा-यह रेलवे का मिस मैनेजमेंट है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ। Delhi station stampede: भगदड़…

Read More

प्रयागराज, एजेंसियां। महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। रात 8.20 बजे अनाउंस किया गया कि अभी एक घंटे स्टेशन न आएं। वहीं, संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ के आगे चले। CM योगी भी प्रयागराज में डटे रहे: CM योगी भी रविवार को महाकुंभ में थे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर और मेला क्षेत्र का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि गाड़ी सड़क पर नहीं, पार्किंग में ही खड़ी करें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी…

Read More

मुंबई, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा। 13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबलेः अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लांपुर (मोहाली), दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद 10 टीमों के होम ग्राउंड हैं। इनके अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी, जिसमें CM का नाम तय होगा। पहले यह मीटिंग 17 फरवरी को होनी थी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती हैं और 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। नई सरकार 20 फरवरी को शपथ ले सकती है। जीते हुए MLAs में से ही CM चुना जाएगा: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। विधायक दल की बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती…

Read More

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका से 112 अवैध अप्रवासी भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। एक दिन पहले ही 116 अवैध अप्रवासी भारतीय आए थे, जिनमें सिर्फ पुरुषों को हथकड़ी और बेड़ी पहनाई गई थी। अब तक 332 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है। इसे भी पढ़ें इलॉन मस्क ने भारत में वोट काउंटिंग की तारीफ की 

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2025’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा- आज हम दुनिया के छठे सबसे बड़े टेक्सटाइटल और अपैरल्स एक्सपोर्टर हैं। हमारा टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसे 2030 तक ₹9 लाख करोड़ पहुंचाने का टारगेट है। 17 फरवरी तक चलेगा ‘भारत टेक्स 2025’: ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट ‘भारत टेक्स 2025’ दिल्ली में 12 से 17 फरवरी तक दो वेन्यू पर हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में यह 12 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। वहीं दिल्ली के भारत मंडपम में…

Read More

वाशिंगटन, एजेंसियां। मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने भारतीय चुनाव में दी जाने वाली अमेरिकी फंडिंग रोक दी है। भारत के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 182 करोड़ रुपए की फंडिंग मिलती थी। मस्क के डिपार्टमेंट ने 4200 करोड़ रुपए के 15 प्रोग्राम्स की फंडिंग रद्द की है। इसी में भारत को दी जाने वाली फंडिंग भी शामिल है। इसे भी पढ़ें जॉर्ज सोरोस को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने पर, एलन मस्क का जो बाइडन पर हमला

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। लोग घरों से बाहर निकलेः भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। पीएम ने की शांत…

Read More

वडोदरा, एजेंसियां। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन में गुजरात जायंट्स ने पहली जीत दर्ज की। रविवार को टीम ने यूपी वॉरियर्ज को 6 विकेट से हराया। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में गुजरात ने बॉलिंग चुनी। यूपी ने 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। गुजरात ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन गुजरात के लिए प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट लिए। डिएंड्रा डॉटिन और एश्ले गार्डनर को 2-2 विकेट मिले। बैटिंग में कप्तान गार्डनर ने फिफ्टी लगाई। डॉटिन 33 और हरलीन देओल 34 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। यूपी से…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के चौपारण में प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण महाजाम लगा है। एनएच-2 (जीटी रोड) पर पांडेबारा से बरही मुख्य चौक तक करीब 20 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी है। महाकुंभ में जाने और वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं की बसों और निजी वाहनों की बड़ी संख्या के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वाहनों में हजारो लोग फंसे हैं। गाड़ियों में फंसे हैं हजारों यात्रीः इस महाजाम की वजह से हजारों यात्री अपने-अपने वाहनों में ही फंसे हुए हैं। कहीं-कहीं जीटी रोड की चौड़ाई कम है। वहीं वाहनों का अत्यधिक…

Read More