Author: IDTV Indradhanush

तेलंगाना के CM और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (KCR) की खम्मम जिले में हुई रैली में चार मौजूदा मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे। इस रैली के माध्यम से विपक्षी एकता का संदेश दिया गया। रैली में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राष्ट्रभाषा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमारी सभी देसी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि केंद्र की मेक इन इंडिया पहल फैल रही। भारत अपने लक्ष्य से भटक गया…

Read More

पिछले साल कोरोनावायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है. यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे धीमी वृद्धि की रफ्तार है. मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद 1,21,020 अरब युआन या 17,940 अरब डॉलर रहा. चीन की जीडीपी वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत के आधिकारिक लक्ष्य से काफी नीचे रही है. विशेषज्ञों का कहना है…

Read More

अफगानिस्तान के बाद अमेरिका अब पाकिस्तान से भी गैर-नोटो सहयोगी का दर्जा वापस लेने पर विचार कर रहा है। इसको लेकर एक अमेरिकी सांसद ने प्रतिनिधि सभा में बिल पेश किया है। यह बिल अमेरिकी सांसद एंडी बिग्स द्वारा पेश किया गया है।अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इस पर हस्ताक्षर किए जाने से पहले इस बिल को सदन ओर सीनेट में पारित करने की आवश्यकता है और आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी को भेजा गया है। अमेरिका ने 1987 में प्रमुख गैर नाटो सहयोगी का दर्जा शुरू किया था। इसके तहत उसने अब तक अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, ब्राजील,…

Read More

लातेहार झारखंड के नेतरहाट की वादियों में एक अंग्रेज लड़की और आदिवासी चरवाहे की मोहब्बत की कहानी आज भी गूंजती है। यहां पहुंचने वाले सैलानी इस कहानी से गुजरते हुए रोमांच से भर उठते हैं। मैग्नोलिया प्वाइंट यहां एक जगह है मैग्नोलिया प्वाइंट। यह प्वाइंट अंग्रेज अफसर की बेटी और आदिवासी लड़की की मोहब्बत की स्मारक है। समुद्र तल से 3761 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर एक आदिवासी लड़के और एक अंग्रेज लड़की की मूर्ति है, जिन्हें देखकर वर्षों से सुनायी जा रही इन दोनों की प्रेम कहानी बार-बार जीवंत हो उठती है। कहते हैं कि ब्रिटिश…

Read More

रांची,। झारखंड के सरकारी स्कूलों की खाली पड़ी जमीनों पर अब सब्जियां और फल उगाये जायेंगे। इसकी योजना तैयार कर ली गयी है। राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न जिलों में स्कूलों की खाली जमीन को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। उपायुक्तों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों की योजना को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। योजना काउद्देश्य यह है कि स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील में नियमित रूप से सब्जियां और फल मिल सकें। बताया गया कि स्कूलों की खाली जमीन किचन गार्डेन के तौर पर विकसित की जायेगी।…

Read More

दुमका। भारतीय इतिहास की ज्यादातर पुस्तकों में आजादी की पहली लड़ाई के तौर पर 1857 के संग्राम का उल्लेख किया गया है, लेकिन शोधकर्ताओं और जनजातीय इतिहास के विद्वानों का एक बड़ा समूह 30 जून 1855 को झारखंड के एक छोटे से गांव भोगनाडीह से शुरू हुए “हूल” को देश के प्रथम स्वतंत्रता का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ संथाल आदिवासियों और स्थानीय लोगों के इस विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू थे, जिन्हें हुकूमत ने मौत के घाट उतार दिया था। इनके दो अन्य भाइयों चांद-भैरव और दो बहनों फूलो-झानो ने भी इस क्रांति के दौरान…

Read More

पटना। बिहार में जाति आधारित गणना शनिवार से शुरू हो गई। प्रथम चरण में घरों की गिनती की जा रही है। इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना के बाद सरकार के पास सही और वैज्ञानिक आंकड़ा उपलब्ध होगा, जिससे योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि जातीय गणना से वैज्ञानिक आंकड़े सामने आएंगे। विकास में कारगर साबित होंगे। उसी हिसाब से बिहार का बजट बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है, वह चाहती थी कि जाति आधारित गणना न हो, इसके लिए उन्होंने पूरी ताकत लगा…

Read More

रांची। गाड़ियों से यारी और लंबे रास्तों पर रफ्तार की सवारी से महेंद्र सिंह धोनी को किस कदर मोहब्बत है, यह उनके फैन्स बखूबी जानते हैं। इस जुनून के कई अनकहे किस्से भी हैं, जो अब तक सिर्फ उनके करीबियों को ही पता है। ऐसा ही एक वाकया लगभग 22 साल पुराना है, जब महेंद्र सिंह धोनी अपने नये बुलेट का पेट्रोल खत्म हो जाने कीवजह से तकरीबन दो घंटे तक जंगल में फंसे रह गये थे। धोनी के शुरुआती कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने उनके 41वें जन्मदिवस के मौके पर आईएएनएस से यह वाकया साझा किया। वह 1999-2000 का…

Read More

रांची। झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहतराशन वितरण के लिए नया सिस्टम लागू किया जा रहा है। दुकान में ऐसी मशीनें लगायी जायेंगी, जिसके जरिए लोगों की आंखों की रेटिना की स्कैनिंग की जायेगी। इससे रियायती दर का राशन फर्जी नाम पर बांटने की धोखाधड़ी पर रोक लग सकेगी। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगले तीन महीनों के अंदर यह नया सिस्टम प्रभावी हो जायेगा। इसका नाम इंटीग्रेटेड रिस्क इन्फॉर्मेशन सिस्टम (आईआरआईएस या आइरिश) है। योजना के पहले चरण में राज्य के 24 जिलों की 1500 दुकानों में यह सिस्टम लागू होगा। इस नयी…

Read More

चाईबासा। 2024 के चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ही भाजपा के पीएम कैंडिडेट होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7 जनवरी को झारखंड के चाईबासा में इसका एलान कर दिया। उन्होंने यहां भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन मांगा। अमित शाह ने झारखंड की हेमंत सोरेन पर जबरदस्त हमला बोलते हुए इसे लुटेरों, दलालों और बिचौलियों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुझसे कहा था कि झारखंड की इस भ्रष्ट सरकार को बदल दीजिए…

Read More