चतरा : चतरा के गिद्धौर में हुई एक शादी चर्चा में है। इस शादी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसमें लड़की ने आठ महीने में अपने पति को छोड़ प्रेमी से दुबारा शादी रचा ली। वाकया ये है कि गिद्धौर की रहनेवाली अंशु कुमारी गांव के ही राजकुमार राज से प्यार करती थी। लेकिन राजकुमार उसके घरवालों को नापसंद था। अंशु की पसंद को दरकिनार करते हुए उसके परिजनों ने उसकी शादी गिद्धौर के ही दीपक कुमार से जुलाई 2022 में कर दी। लेकिन अंशु अपने पहले प्यार को भूल नहीं पायी और घरवालों के समझाने का भी…
Author: IDTV Indradhanush
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल बीते 25 फरवरी को पूरा हो गया। परंतु अब राज्य में बीजेपी के अध्यत्र को लेकर संशय बरकरार है। बीजेपी मुख्यालय से लेकर पूरे प्रदेश और हर मंडल में यही चच्रा है कि दीपक प्रकाश अपने पद पर बने रहेंगे या कोई नया आयेगा। रामगढ़ में खूब गरजे दीपक इधर अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में दीपक प्रकाश हेमंत सरकार पर कुछ ज्यादा ही हमलानर दिखे। उनकी यह कशिश रही कि वह अपने इन हमलों से चर्चा में बने रहे। हालांकि उनकी इस पारी के अंत में उन्हें रामगढ़ उपचनाव का सहारा…
रांची : रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थम जाने के बाद अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से वोट करने के लिए अपील कर रहे हैं। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महागठबंधन के साथ एनडीए ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के साथ गठबंधन में आजसू ने इस सीट पर सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर लंबे समय से आजसू का कब्जा रहा है। वहीं कांग्रेस की ओर से बजरंग महतो चुनाव के मैदान में हैं और उन्हें…
जानिए क्या है वजह सैन फ्रांसिस्को : गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपने मुख्यालय में कर्मचारी के रूप में काम कर रहे 100 रोबोट की छंटनी कर दी है। ये रोबोट कर्मचारी अल्फाबेट के मुख्यालय में साफ-सफाई काम करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई ने एवरीडे रोबोट्स नाम की परियोजना को बंद कर दिया है। गौरतलब है कि कंपनी के कैफेटेरिया को साफ करने के लिए 100 रोबोट्स को प्रशिक्षित किया गया था। इनमें से कई रोबोट प्रोटोटाइप को लैब से बाहर ले जाया गया था और इनसे कैफेटेरिया में काम लिया जाता था।…
छत्तीसगढ़ के अधिवेशन में कर दिया इशारा रायपुर। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी पॅालटिक्स से रिटायरमेंट ले सकती है। इसका इशारा उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में कर दिया है। रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी का अंत आ गया है। सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज…
12 लाख करोड़ रुपये घटा मार्केट कैप नई दिल्ली : हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी साम्राज्य की चूलें हिला दी हैं। नतीजा ये है कि गौतम अडानी वैश्विक अमीरों की सूची में 33वें नंबर पर पहुंच गये हैं।फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी रईसों की लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंच गये हैं। जबकि एक महीने पहले वे तीसरे नंबर पर थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति 35.3 अरब डॉलर रह गयी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर लगभग 82 प्रतिशत तक घट गया है। अडानी समूह…
सरकार से वीरेंद्र राम और अन्य मांगा ब्योरा रांची। सस्पेंड चीफ इंजनियर वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद कई और सरकारी अधिकारी इडी के रेडार पर हैं। 100 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति के मालिक वीरेंद्र राम काफी पहले ही इडी के रडार पर थे। एजेंसी ने लंबे समय से वीरेंद्र राम का फोन सर्विलांस पर रखा था। इस दौरान कई लोगों से वीरेंद्र राम ने बातचीत की है। इसमें कई अधिकारी और उसके सहयोगियों के नाम भी शामिल है। ऐसे कई सरकारी अधिकारी ईडी की रेडार में है। सरकार को लिखा पत्र इडी ने राज्य सरकार को पत्र…
रांची। झारखंड के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम एंड फैमिली ने महंगे शौक के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी ठाट-बाट ऐसी है कि वे जो पानी पीते हैं, उनता महंगा पानी तो विराट भी नहीं पीते। दरअसल विराट कोहली Evian कंपनी का पानी पीते हैं, जो 600 रुपये की बोतल आती है। वहीं, वीरेंद्र राम एंड फैमिली भी इसी कंपनी का पाती पीती है, लेकिन उसकी कीमत 600 से रुपये बोतल से 4000 रुपये प्रति लीटर तक है। वीरेंद्र राम एंड फैमिली की इस शानो शौकत ने पूरे झारखंड को चौंका दिया है। इसके…
धनबाद : धनबाद स्टेशन से दो फरवरी को एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर उससे भीख मंगवानेवाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम किशन चौहान है और वह कतरास का रहनेवाला है। मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने सारथी फाउंडेशन के सहयोग से बच्ची को चंद्रपुरा से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अपहरकर्ता ने बच्ची के साथ काफी अमानवीय व्यवहार किया। उसने गर्म रॉड से बच्ची के शरीर पर कई जगह दागा है जिसके निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में…
दुमका। : झारखंड के दुमका में बीते 130 सालों से भी अधिक समय से लगने वाला राजकीय हिजला मेला शुक्रवार (24 फरवरी) से शुरू हो गया। मेले के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि स्थानीय संस्कृति, इतिहास और सभ्यता को जीवंत करनेवाले इस मेले की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हिजला मेले के संबंध में यह आम धारणा है कि नेता हों या अधिकारी वे इस मेले के उद्घाटन से बचते हैं। इस मेले के उद्घाटन के बाद कई नेताओं की कुर्सी हाथ से निकल जाने के बाद मेले…