हवाई सफर हो सकता है सस्ता
नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एयर ट्रैफिक फ्यूल (ATF) की कीमतों को घटाया है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में ATF 5883 रुपए सस्ता होकर 87,597.22 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है।
वहीं, कोलकाता में ATF 5,687.64 रुपए सस्ता होकर 90,610.80 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।
मुंबई में ATF 87,432.78 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रहा था, ये अब 5,566.65 रुपए सस्ता होकर 81,866.13 में मिलेगा।
चेन्नई में ATF के दाम 6,099.89 रुपए घटे हैं। ये अब 90,964.43 रुपए प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें