नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जेल में छह महीने बिताने के बाद उनका मनोबल बढ़ा है और साथ ही “अन्याय एवं तानाशाही” के खिलाफ लड़ने का संकल्प मजबूत हुआ है।
जमानत मिलने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए सिंह ने कहा कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन भी जल्द रिहा होंगे।
सिंह 13 अक्टूबर, 2023 से राष्ट्रीय राजधानी की उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद थे।
उन्हें पिछले साल चार अक्टूबर को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी थी। केजरीवाल और सिसोदिया को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें