गिरिडीह,एजेंसियां: बिहार की लगातार एक के बाद एक पुल गिरने की घटनाओं के बीच अब झारखंड से भी पुल गिरने की खबर सामने आ गई है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाका भेलवाघाटी के अरगा नदी पर साढे 5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल मानसून के पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गया।
दरअसल, जानकारी के अनुसार यह पुल ओम नमः शिवाय कंपनी के द्वारा बनाया जा रहा है। इस पुल के कंस्ट्रक्शन के दौरान ही अनियमितता के आरोप लगे थे। इसके बावजूद गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, जिसके कारण निर्माणधीन पुल ध्वस्त हो गया।
गिरिडीह जिले के अति नक्सल प्रभावित फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क में कारीपहरी गांव स्थित अरगा नदी पर बन रहा पुल मानसून की पहली बारिश को नहीं झेल पाया।
बीते देर शाम में हुई मूसलाधार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी की तेज बहाव में निर्माणधीन पुल का गडर टूट कर गिर गया।
5.5 करोड़ की राशि से बन रहा था
जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल गिरिडीह के द्वारा साढ़े पांच करोड़ प्राक्कलित राशि से पुल बनवाया जा रहा था।
कार्य एजेंसी ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन के द्वारा कार्य करवाया जा रहा था। वहीं पुल गिरने की घटना के बाद स्थानीय लोग अब जल्द से जल्द इसे बेहतर ढंग से बनवाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
इसे भी पढ़ें
बिहार के पूर्वी चंपारण में गिरा पुल, कल ही सीवान में पुल ध्वस्त हुआ था