Monday, July 7, 2025

चाईबासा के महुलसाई में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को कुचला, एक की मौत [A speeding pickup van crushed two girls riding a scooty in Mahulsai, Chaibasa, one died]

चाईबासा, एजेंसियां। महुलसाई में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लड़की को 400 मीटर दूर तक घसीटता रहा पिकअप वैन

जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां खूटी गांव की रहने वाली थीं और चचेरी बहनें थीं। हादसे के समय वे स्कूटी पर कहीं जा रही थीं, जब पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी और करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

टक्कर के कारण एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा रोरो नदी में दो बहनें डूबी, नहाने के दौरान गहरे पानी में समाई

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

ट्रंप के टैरिफ फैसले का असर: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24450 के पास [Impact of Trump’s tariff decision: Sensex fell 100 points, Nifty...

Tariff: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ...

7 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 7 July]

Important events: 1753 संसद के एक अधिनियम द्वारा ब्रिटिश संग्रहालय...

Today Horoscope: आज का राशिफल 7 जुलाई 2025, सोमवार [Today’s horoscope 7 July 2025, Monday]

Today Horoscope: 07 जुलाई 2025 आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img