हजारीबाग। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड स्थित डुमरी और ढ़ेंढ़े गांव को जोड़ने वाला पुल का एक हिस्सा गिर गया। जिससे दोनों गांव के बीच संपर्क कट गया है। यह पुल बोकारो और हजारीबाग जिला को जोड़ता है।
एक भी बस रांची की ओर नहीं जा सकी
इस पुल के गिर जाने के कारण एक भी बस बोकारो से रांची की नहीं जा पाई। करीब 10,000 की आबादी वाला यह गांव अब पूरी तरह से दूसरे इलाकों से कट गया है।
बता दें कि 2012 में यह पुल बना था। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के बह जाने की भी सूचना है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
इस पुल में कुल 6 पिलर थे, जिसमें बीच वाला एक पिलर बह गया है। जिसके कारण पुल का ऊपरी हिस्सा नदी में समा गया।
इसे भी पढ़ें