Saturday, July 5, 2025

छत्तीसगढ़ के सीएम आज झारखंड में, कार्यकर्ताओं में भरेगे ऊर्जा

दुमका, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव सोय आज झारखंड आ रहे हैं। यहां वह दुमका में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे।

बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहा है। इसके अलावा वह भाजपा नेताओं के साथ बैठकर मंथन भी करेंगे।

बिष्णुदेव सोय दुमका में पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनसे फीडबैक लेगें।

दुमका के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तर के कई पदाधिकारी और शीर्ष नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने दुमका लोकसभा सीट पर जीत के इरादे से 1,888 बूथ अध्यक्ष, 374 पंचायतों में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, 34 मंडलों के समिति सदस्य और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी सुनिश्चित की है।

इस बैठक में बिष्णुदेव सोय कार्यकर्ताओं से जानेंगे कि जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारी क्या है। विपक्षी दल के कौन से मुद्दों पर धेरेंगे।

जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने के क्या उपाय हैं।

मौजूदा झारखंड सरकार की कार्यशैली की खामियों को कैसे भुनाया जाए, इस बात पर भी चर्चा की जाएगी।

झारखंड की 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय

गौरतलब है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की 14 में से 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

दुमका में सुनील सोरेन को दोबारा मौका दिया गया है। सुनील सोरेन ने पिछले चुनाव में तकरीबन 47,000 मतों से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को हराया था।

कहा जा रहा है कि सुनील सोरेन से पब्लिक में नाराजगी है लेकिन कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक और पिछले चुनावों में प्रदर्शन के आधार पर उनको मौका दिया गया है।

इसे भी पढ़ें 

ममता सरकार ने पहली बार रामनवमी पर दी छुट्टी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

सोने की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव [Gold prices fall, know today’s rate]

Gold prices fall: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज सोने की कीमतों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img