मुंबई, एजेंसियां। 71वें मिस वर्ल्ड 2024 के विजेता का ऐलान हो चुका है। मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्कोवा ने अपने नाम किया।
इस बार इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जहां 115 देशों के प्रतियोगियों ने अपनी ताकत को मापा।
पिछले साल की विजेता पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ताज पहनाया। लेबनान की यासमिना जायटौन ने पहले रनर-अप का ताज पाया।
चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्कोवा 71वें मिस वर्ल्ड के खिताब में सफल रहीं। उनकी उम्र 24 साल है और वे लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं।
क्रिस्टीना ने तंजानिया में गरीब और असहाय बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है और संगीत और कला में भी रुचि रखती हैं।
उन्हें अंग्रेजी, पोलिश, स्लोवॉक, और जर्मन भाषाएं आती हैं। चेक रिपब्लिक ने दूसरी बार मिस वर्ल्ड खिताब जीता है, पहली बार यह खिताब 2006 में ताताना कुचरोवा ने जीता था।
भारत ने 28 साल के बाद मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता को मेजबानी की। मिस वर्ल्ड 2024 में 12 जजों में फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह जैसी कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं।
मिस वर्ल्ड का होस्ट करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग रहे। मशहूर सिंगर शान ने अपने धमाकेदार गानों से शो को सजाया।
भारतीय प्रतिनिधित्व में 22 साल की सिनी शेट्टी ने भाग लिया, जो मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं, लेकिन वे टॉप 4 कंटेस्टेंट में जगह नहीं बना पाईं।
इसे भी पढ़ें