Friday, July 4, 2025

बिरसा जैविक उद्यान में शेर शशांक की मौत [Lion Shashank dies in Birsa Biological Park]

Birsa Biological Park:

रांची। रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान से दुखद खबर है। यहां 15 वर्षीय नर शेर शशांक की मौत हो गयी। शशांक पिछले कई दिनों से बीमार था और उसका इलाज लगातार किया जा रहा था। शेर की उम्र हो चुकी थी और उसके शरीर के कई अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर चुके थे। उद्यान के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश साहु की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक कुमार ने भी उसकी जांच की थी।

Birsa Biological Park:शशांक के पेट में कैंसर के लक्षण मिलेः

रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने शेर का पोस्टमार्टम किया। पैशोलॉजी विभाद के प्रमुख डॉ.एम.के. गुप्ता ने बताया कि शशांक के पेट में कैंसर के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि मौत की असली वजह जानने के लिए उसके अंगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉ. गुप्ता के अनुसार, हाइब्रिड नस्ल के जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है और इनकी औसत उम्र 15 से 16 साल होती है।

Birsa Biological Park:2014 में रांची लाया गया था शशांकः

उद्यान प्रबंधन के अनुसार, शशांक को साल 2014 में बेंगलुरु के बन्नरघटा चिड़ियाघर से लाया गया था। कुछ ही दिन पहले 26 मई को शेरनी ‘प्रियंका’ की भी मौत हो गई थी। अब उद्यान में केवल एक नर शेर ‘अभय’ और एक शेरनी ‘शबरी’ ही शेष बचे हैं।

इसे भी पढ़ें

Ormanjhi Zoo: ओरमांझी जू में रायपुर से लाये जाएंगे शेर-शेरनी

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img