Gold price:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 3 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹306 बढ़कर ₹97,786 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,480 पर था।
वहीं चांदी की कीमत ₹1,060 बढ़कर ₹1,07,748 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,688 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इसे भी पढ़ें
Silver Gold Price: सोना ₹2,085 गिरकर ₹97,263 पर आया, चांदी ₹1,096 फिसलकर ₹1.06 लाख किलो