Friday, July 4, 2025

MS Dhoni in Ranchi: रांची में नई कार सिट्रोन बेसाल्ट चलाते दिखे माही, फैंन्स का हाथ हिलाकर किया विश [Mahi was seen driving his new car Citroen Basalt in Ranchi, waved to fans and wished them]

MS Dhoni in Ranchi:

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टेन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर रांची की सड़कों पर अपने खास अंदाज में नजर आए हैं। IPL 2025 के बाद से धोनी अपने होमटाउन रांची में समय बिता रहे हैं और आए दिन उन्हें शहर की सड़कों पर कभी बाइक तो कभी कार चलाते देखा जा रहा है।

MS Dhoni in Ranchi:वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलः

हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी ब्रैंड न्यू कार Citroen Basalt Dark Edition चलाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद धोनी के फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह कार फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता सिट्रोन की नई पेशकश है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.80 लाख रुपए बताई जा रही है।

MS Dhoni in Ranchi:कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर हैं एमएस धोनीः

सबसे खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी Citroen Basalt Dark Edition की डिलीवरी लेने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं। कंपनी ने अप्रैल में ही अपने डार्क एडिशन लाइनअप को लॉन्च किया था और इसकी पहली यूनिट सीधे धोनी को दी गई। बता दें कि धोनी इस कार कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिसके चलते उन्हें यह विशेष तोहफा मिला है।

MS Dhoni in Ranchi:कैप्टन कूल को गाड़ियों से है खास लगावः

धोनी की कार और बाइक के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। उनके पास पुरानी और नई गाड़ियों का विशाल कलेक्शन है। माही खुद भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें कार और बाइक्स का बेहद शौक है। रांची की सड़कों पर अक्सर उन्हें रेयर और क्लासिक बाइक्स चलाते हुए देखा जाता है, जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता।

MS Dhoni in Ranchi:धोनी की एक झलक पाने को लोग बेताब रहते हैः

धोनी के चाहने वाले एक झलक पाने के लिए उन्हें अक्सर रांची की सड़कों पर तलाशते रहते हैं। माही का सादगी भरा अंदाज और रफ्तार से जुड़ा उनका जुनून, आज भी लोगों को उतना ही आकर्षित करता है जितना क्रिकेट के मैदान पर करता था।

MS Dhoni in Ranchi:धोनी के पास बाइक और लग्जरी कारों का कलेक्शनः

धोनी के पास दुनियाभर की शानदार कारें भी हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी, विंटेज रोल्स रॉयस सिल्वर रेथ ll, 1970 मॉडल फोर्ड मस्टंग 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी, हमर एच2, ऑडी क्यू7, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी 599 जीटीओ 139, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेसडर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया अपना 43वां जन्मदिन

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img