President Draupadi Murmu:
देहरादून, एजेंसियां। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 67 वर्ष की हो गई हैं। इस खास मौके पर वह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपना जन्मदिन मना रही हैं। राष्ट्रपति इस समय राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में ठहरी हुई हैं और यहीं पर जन्मदिन का जश्न भी मनेगा।इस अवसर पर राष्ट्रपति 132 एकड़ भूमि पर बनने वाले एक अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी।
President Draupadi Murmu:नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा –”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा – “उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के कल्याण के प्रति समर्पण देश को सही दिशा में आगे बढ़ाता है।”
राहुल गांधी ने लिखा – “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
President Draupadi Murmu:पूजा से की दिन की शुरुआत
राष्ट्रपति मुर्मू ने जन्मदिन की शुरुआत देहरादून स्थित एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना से की। पिछले वर्ष भी उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर अपना जन्मदिन मनाया था।
President Draupadi Murmu:आगे का कार्यक्रम
राष्ट्रपति 21 जून तक उत्तराखंड में रहेंगी
योग दिवस के मौके पर देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी
राज्य में उनके दौरे को लेकर धारा 163 लागू की गई है
प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं
इसे भी पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 07-10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर