एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट शाम 4:30 बजे पहुंचीं। राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई अधिकारियों ने किया।
राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधा राजभवन के लिए निकल गयी हैं। वे वहां आज रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद कल वे BIT मेसरा में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी।
इसे भी पढ़ें
रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए नो फ्लाई जोन घोषित