Friday, July 4, 2025

Tiger Raja Singh:टाइगर राजा सिंह का इस्तीफा BJP को तगड़ा झटका, तेलंगाना में बढ़ी राजनीतिक हलचल [Tiger Raja Singh’s resignation is a big blow to BJP, political turmoil increases in Telangana]

Tiger Raja Singh:

तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के भाजपा के दिग्गज नेता और गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे टी. राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि राजा सिंह तेलंगाना में हिंदुत्व का झंडा उठाने वाले सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे।

Tiger Raja Singh:राजा सिंह ने जारी किया एक वीडियो

कुछ दिनों पहले राजा सिंह ने एक वीडियो मैसेज के जरिए पार्टी हाईकमान से खुद को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की अपील की थी। लेकिन इस अपील को नजरअंदाज कर पार्टी ने रामचंदर राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है, जो अब लगभग तय माना जा रहा है। इस फैसले के बाद राजा सिंह ने पार्टी में निराशा जाहिर की और आरोप लगाया कि केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया गया है।

Tiger Raja Singh:राजा सिंह का प्रभाव

राजा सिंह का प्रभाव मुख्य रूप से हैदराबाद की राजधानी क्षेत्र तक ही सीमित रहा है। हालांकि, वे गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मजबूत उम्मीदवार रहे हैं और उनकी लोकप्रियता इस क्षेत्र में पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है।

उनके इस्तीफे से गोशामहल सीट पर भाजपा को नुकसान हो सकता है, लेकिन पूरे तेलंगाना में पार्टी के प्रदर्शन पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। टी राजा सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए और लगातार 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की। उनकी वापसी के बिना गोशामहल में पार्टी की स्थिति कमजोर हो सकती है, लेकिन पार्टी हाईकमान रामचंदर राव के नेतृत्व में आगे बढ़ने की कोशिश करेगा।

इसे भी पढ़ें

तेलंगाना के मेडक में हिंसक झड़प, पुलिस ने BJP विधायक राजा सिंह को किया हाउस अरेस्ट

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img