Siramtoli Flyover:
रांची। राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर, जिसे अब बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर नाम दिया गया है, का उद्घाटन किया। लेकिन, उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद फ्लाईओवर पर एक लड़के का स्टंट करते हुए वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा था। युवक नए फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। इस वायरल वीडियो को परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशासन को इसपर संज्ञान लेने को कहा है।
Siramtoli Flyover:
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रांची ट्रैफिक पुलिस इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें। ये लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले है। इनसे पूछा जाए की जीवन अनमोल है या जलवा?” उन्होंने अपने पोस्ट में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है। ऐसे में रांची ट्रैफिक पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान में जुटी है। उसे ट्रैफिक नियमों की जानकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें
Sirmatoli Flyover: नये नवेले सिरमटोली फ्लाईओवर पर हादसा, 3 गंभीर