Monday, June 23, 2025

Corona Virus: देश में कोरोना से 6 और मौत, झारखंड में एक्टिव केस बढ़कर 11 हुए [6 more deaths due to corona in the country, active cases in Jharkhand increased to 11]

Corona Virus:

रांची। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6 और मौत कोरोना से हुए हैं। पिछले चार दिनों में अब तक 31 मौते हो चुकी हैं। वहीं झारखंड में भी कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार बढ़ी है। यहां कोरोना के केस बढ़कर 11 हो गए हैं। रांची में सबसे अधिक चार एक्टिव केस हैं। रिम्स में भर्ती एक कोरोना संक्रमित गंभीर स्थिति में है। उसका लंग्स पूरी तरह संक्रमित हो चुका है। रांची में हर दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं, जिनको अन्य मरीजों से अलग कर इलाज किया जा रहा है।

Corona Virus: स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारीः

स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की सलाह पर उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वाले पांच प्रतिशत मरीजों और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के शत-प्रतिशत मरीजों की कोविड जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसकी हर रोज रिपोर्टिंग और सर्विलांस तेज करने का भी निर्देश दिया है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी सैंपल की रिम्स में जीनोम सीक्वेंसिंग करने को भी कहा है।

Corona Virus: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरीः

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही, स्वच्छता का ख्याल रखने को कहा गया है। डिस्टेंस मेनटेन करने और सेनिटाइजर से हाथ साफ करने की भी सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में मिला कोरोना का पहला मामला, दिल्ली से लौटी महिला क्वारंटाइन

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img