जमशेदपुर में मिला कोरोना का पहला मामला, दिल्ली से लौटी महिला क्वारंटाइन [First case of corona found in Jamshedpur, woman returned from Delhi quarantined]

2 Min Read

Corona:

जमशेदपुर। जमशेदपुर के कदमा में एक निजी अस्पताल में संदिग्ध कोरोना मरीज मिली है। दिल्ली से लौटी 46 साल की महिला को 28 मई को छुट्टी दे दी गई और वह अपने घर में क्वारंटाइन है।

मिली जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड में महिला का पता सरायकेला जिला अंकित है। 46 वर्षीय एक महिला 27 मई की रात को जॉन्डिस और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंची।

महिला चूंकि दिल्ली से होकर आई थी, इसलिए अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की फ्लोरिस्ट एमिनो एसे (कोरोना जांच) जांच की। इसमे महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

इसके बाद महिला को 28 मई को छुट्टी दे दी गई और उन्हें एमजीएम अस्पताल जाने की सलाह दी गई। लेकिन, महिला किसी अस्पताल में जाने की बजाय शहर के ही अपने घर में क्वारंटाइन रह रही है।

Corona: अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सिविल सर्जन ने महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंचकर उनकी जांच कर रही है और आवश्यक कदम उठा रही है।

वहीं जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. असद ने बताया कि मामले की जानकारी सर्विलांस विभाग को दे दी गई है। राज्य सरकार आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने पर ही कोरोना की पुष्टि मानती है।

महिला का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा, तब ही उसे कोरोना पॉजिटिव कहा जा सकता है। फिलहाल उन्हे पूरी सतर्कता और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

बढ़ते कोरोना को लेकर रांची डीसी ने लोगों को दी सलाह, जारी किया गाइडलाइन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं