Monday, July 7, 2025

राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले छह कांग्रेस विधायक ‘अज्ञात स्थान’ से शिमला लौटे

पंचकूला: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को वोट देने वाले कांग्रेस के छह विधायक बुधवार को हरियाणा से अज्ञात स्थान के लिए रवाना होने के बाद शिमला लौट गये।

शिमला लौटने वाले विधायकों में तीन निर्दलीय भी शामिल हैं, जो राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद कल (मंगलवार) यहां पहुंचे थे।

शिमला पहुंचने पर विधायकों ने ”जय श्री राम, बन गया काम” कहकर उनका स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, राजिंदर राणा और रवि ठाकुर समेत सभी विधायक कल रात यहां एक होटल में रुके और बुधवार सुबह पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम से हेलीकॉप्टर में सवार होकर रवाना हुए।

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद ये विधायक मंगलवार को शिमला से हरियाणा पहुंचे थे। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट के संकेतों के बीच ये विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

खबरों के मुताबिक, ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले ये विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से ‘निराश’ हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

ठाकुर ने मंगलवार को सुक्खू के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें पार्टी के कुछ विधायकों को ‘अगवा’ किये जाने की बात कही जा रही थी।

ठाकुर ने पंचकूला की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि वह ‘कहीं भी जा सकते हैं’।

सुक्खू ने शिमला में आरोप लगाया था कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और हरियाणा पुलिस ‘पांच से छह’ कांग्रेस विधायकों को ‘अगवा’ कर अपने साथ ले गई।

पंचकूला में एक गेस्ट हाउस के बाहर मंगलवार शाम को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा था, ”हम घूमने आए हैं। यह मेरा निजी समय है, इसलिए मैं कहीं भी जा सकता हूं।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के विधायकों को ‘अगवा’ किये जाने के दावे के बारे में पूछे जाने पर लाहौल एवं स्पीति के विधायक ने कहा, ‘ऐसा नहीं है।’

इसे भी पढ़ें

भारत में बीते साल ‘अमीरों’ की संख्या छह प्रतिशत बढ़कर 13,263 हुई : रिपोर्ट

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img