रांची : चतरा में आयोजित राजकीय इटखोरी महोत्सव में डॉक्टर मृणालिनी अखौरी ने गीत और गजलों की शानदार प्रस्तुति दी।
यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, चतरा की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है ग़ज़ल से की।
उसके बाद चतरा डीसी अबू इमरान की फरमाइश पर जगजीत सिंह की मशहूर गजल यह दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो सुनाया जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया।
उसके बाद सांसद सुनील कुमार सिंह की फरमाइश पर मेहंदी हसन साहब की गई हुई गजल रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए यह गजल सुनाया।
उसके बाद दर्शक दीर्घा से कई फरमाइशें आने लगी जिनको डॉक्टर मृणालिनी ने काफी खूबसूरती से मंच पर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के बाद कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सिमरिया विधायक किशुन दास और चतरा डीसी अब्बू इमरान जी के कर कमलों द्वारा डॉक्टर मृणालिनी अखौरी को सम्मानित किया गया।
महोत्सव 19 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक आयोजित किया गया था।
इसे भी पढ़ें