Tuesday, July 8, 2025

उपेन्द्र कुशवाहा जल्द करेंगे भाजपा से गठबंधन

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) अध्दयक्ष उपेन्द्र कुशवाहा  जल्द ही भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। उपेन्द्र कुशवाहा ने सोमवार को  संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होने कहा कि इस बार उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को कहां ले जाना था और कहां लेकर चले गए? 

कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता की नजर हमारी पार्टी पर है। आम जनता के बीच में जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यही हाल रहा तो यह सभी के लिए चिंता का विषय है। वो लोकसभा में विपक्ष का साझा उम्मीदवार देने का दावा कर रहे हैं, लेकिन बैठक के बाद सभी विरोधी दल अपने-अपने राज्यों में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तो फिर यह किस तरह की विपक्षी एकता है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को अब यहां मन नहीं लगा रहा है। यही वजह है कि वो इधर-उधर घूम रहे हैं। उन्होंने पहले ही कह दिया है कि हमको इस काम में मन नहीं लग रहा है। इससे यह साबित हो गया है कि अब नीतीश कुमार को बिहार कि सत्ता चलाने में मन नहीं लग रहा है। उन्हें यह मालूम है कि उनसे जल्द ही उनकी कुर्सी छीन ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास का कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बैठक से कोई फायदा नहीं होने वाला है। भाजपा की ’बी’ टीम के आरोप पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये सब बेबुनियाद बातें हैं। महागठबंधन का विकल्प किसी भी कीमत पर अब नहीं रहा। सवाल ही नहीं है अब महागठबंधन के साथ जाने का। जदयू में विलय तब किया था जब उस वक्त हालात थे, लेकिन जब लगने लगा कि हम लोगों के एक होने से राजद को फायदा हो जाता, तब हम बाहर आ गए।

भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन जल्द होगा। रही बात देरी की तो आप लोगों(पत्रकारों) के हिसाब से तारीख तय नहीं हो सकती है न। इसलिए भाजपा उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमारी पार्टी किस स्वरूप में जाएगी, इस पर राजगीर में रविवार को संपन्न राजनीतिक शिविर में चर्चा हुई है।

गठबंधन किस पार्टी के साथ करेंगे, इस पर भी चर्चा हुई है। फैसले के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया है। वह जब लेंगे तो बता देंगे।  शराबबंदी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हर कोई चाहता है शराबबंदी हो, लेकिन जो प्रयास है वो सही तरीके से नहीं हो रहा है।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img