डैम का भी होगा जीर्णोद्धार
रांची। शक्तिपीठ रजरप्पा का विकास टूरिज्म सेंटर के रूप में किया जायेगा। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्, 2025-26 के बजट में इसकी घोषणा की है। उन्होंने पर्यटन स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया है।
रजरप्पा मंदिर कांप्लेक्स बनेगाः
रामगढ़ जिला के रजरप्पा मंदिर कॉम्प्लेक्स का पर्यटकीय विकास कराया जायेगा। साथ ही प्रमुख जलाशयों का भी विकास होगा, ताकि झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इसी बाबत तिलैया डैम, चाण्डिल डैम, मंडल डैम, तेनुघाट डैम आदि का पर्यटकीय विकास कराया जायेगा। साथ ही खनन पर्यटन विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
रामगढ़ में लड़की भगाने को लेकर हंगामा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च