पूर्व विधायक ने कहा-धोनी व्यक्तिगत रिश्तों में भी चैंपियन
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने खास दोस्त और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की नई महिंद्रा थार गाड़ी पर ऑटोग्राफ देकर इस पल को खास बना दिया।
कुणाल षाड़ंगी, जो झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी हैं, धोनी से मिलने उनके आवास पहुंचे और अपनी नई गाड़ी को दिखाया।
पल को यादगार बना दिया माही नेः
धोनी ने गाड़ी पर अपने हस्ताक्षर करके इसे यादगार बना दिया। यह पल न केवल उनकी दोस्ती के मजबूत रिश्ते को दर्शाती है, बल्कि धोनी के फैन्स के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा देती है।
कुणाल ने इस मौके पर कहा कि धोनी के इस खास अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रिश्तों में भी चैंपियन हैं।
एमएस धोनी एक सच्चे दोस्त भी हैं: कुणाल षाड़ंगी
कुणाल षाड़ंगी ने नई गाड़ी खरीदने के बाद धोनी से मिलने की इच्छा जाहिर की, जिसे धोनी ने खुशी-खुशी पूरा किया। धोनी से ऑटोग्राफ पाकर कुणाल ने कहा- एमएस धोनी न केवल एक महान खिलाड़ी हैं, बल्कि एक सच्चे दोस्त भी हैं।
उनकी सादगी और गर्मजोशी अद्वितीय है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में सदस्य होने के नाते कुणाल का धोनी से पुराना जुड़ाव है।
इसे भी पढ़ें