रांची: पत्नी अनीता देवी को जलाकर मारने के आरोपित हजारीबाग के सदर SDO अशोक कुमार गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। उन्हें एसआइटी तीन दिन से खोज रही है। पुलिस को सोमवार को भी उनका लोकेशन नहीं मिला।
उनके भूमिगत हो जाने के बाद राज्य सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। अशोक कुमार को SDO के पद से हटा दिया गया है। सरकार ने कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
SDO अशोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दरअसल, 26 दिसंबर की सुबह SDO की पत्नी अनीता बुरी तरह झुलस गई थीं, जिसके बाद उनके भाई ने एसडीओ और उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनीता की मौत के बाद रांची में रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस से लेकर हजारीबाग तक हंगामा हुआ।
स्वजन और आक्रोशित लोगों ने SDO को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस-प्रशासन पर अशोक कुमार को बचाने का आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाल कर हजारीबाग के लोहसिंघना थाना का घेराव किया। इस मामले में एसडीओ अशोक कुमार फिलहाल फरार चल रहे हैं।
मामले की जांच के जांच के लिए SIT का गठन
SIT मामले की जांच में तेजी लाते हुए छापेमारी कर रही है, और उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। सोमवार को पुलिस के वरीय अधिकारी SDO के सरकारी आवास पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
साथ ही, फॉरेंसिक विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग लगने की वजह की जांच कर रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव तक जानकारी पहुंच चुकी है। SDO की पत्नी की दुखद मौत का मामला अब राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है।
इसे भी पढ़ें
जायदाद में हिस्सा नहीं मिलने के डर से बेटे ने पिता को जिंदा जलाया