रांची। मौसम विभाग ने आज झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी और गुमला जिलों में बारिश हो सकती है।
अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
रांची में हल्की बारिश
रांची में भी आज बादल छाए रहने की संभावना है, और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आस-पास रह सकता है। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और कुछ जगहों पर हल्का कोहरा देखा गया।
कोहरे के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य-उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। प्रभावित जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें