गुमला। झारखंड के गुमला जिले में IED ब्लास्ट हुआ है। ये IED नक्सलियों द्वारा बिछाये गये थे।
नक्सल प्रभावित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव स्थित जंगल में हुए इस ब्लास्ट में एक पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
यह बच्ची जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। बच्ची की गंभीर स्थिति देख उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।
डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के पेट से आंत बाहर आ गई है। काफी रक्तस्राव भी हो रहा है। ऐसे में घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मासूम की मां बिरसो देवी भी उसके साथ ही रिम्स पहुंची है।
पुलिस गोपनीय तरीके से बच्ची को ले गई अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, बच्ची जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। तभी जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाया गया एक IED विस्फोट हो गया। इसी विस्फोट की चपेट में आकर अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलते ही कुरुमगड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मासूम को गुप्त तरीके से इलाज के लिए चैनपुर CHC लेकर पहुंची, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हालांकि, मासूम को सदर अस्पताल नहीं लाकर मीडिया से बचने के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि गुमला जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें