Tuesday, July 8, 2025

हमारी तैयारी राज्य और राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की है : सुदेश महतो

रांची : हमारी तैयारी राज्य और राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की है। इसी कड़ी में हम सभी रांची महानगर की बैठक में शामिल हुए हैं। सामूहिक नेतृत्व से महानगर को मजबूत और असंगठित लोगों को संगठित करना है। ये बातें बुधवार को आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित रांची महानगर की बैठक के दौरान कही।

इस बैठक में रांची महानगर के सभी इकाइयों के सभी सदस्य शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्ड के 15 लाख लोगों के दिल में बसना ही हमारा लक्ष्य। इसके लिए हर वार्ड में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। हम हर प्रखंड के साथ ही रांची के सभी वार्ड में हेल्पडेस्क की स्थापना करेंगे। यह हेल्प डेस्क 24 घंटे कार्य करेगा। इस बैठक में भारत काशी, वर्षा गाड़ी, पारस उरांव और प्रो. अशोक नाग को अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर निगम वार्ड क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।

 विभिन्न वर्गों से जुड़ाव

श्री महतो ने कहा कि महिलाओं, ऑटो चालकों, विभिन्न संगठित समूहों, बुद्धिजीवियों, वकीलों, सब्जी विक्रेताओं आदि अलग-अलग विंग बनाकर पार्टी संगठन को व्यापक बनाया जाएगा। सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ी की सूची तैयार करेंगे और वहां पेंशन का वितरण, मतदाता सूची में सदस्यता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे।

सभी 53 वार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने की दी गई जिम्मेदारी

बैठक में हरेक वार्ड के लोगों तक पार्टी के नीति, सिद्धातों को पहुँचाने और पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए महानगर के सदस्यों को सभी 53 वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। “हर घर आजसू, घर-घर आजसू” के नारे के साथ पार्टी का हर सदस्य घर-घर जाकर पार्टी का संदेश पहुँचाएगा।

साथ ही हर वार्ड में सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डोमन सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत, महासचिव राजेन्द्र मेहता, अनुशासन समिति के प्रमुख सुबोध प्रसाद, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जिला परषिद की निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला भगत, नगर अध्यक्ष सीमा सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

बरियातू में दूसरे दिन भी सड़क जाम

हेमंत कैबिनेट का फैसला, ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां राज्य में सीधे किसी को नहीं दे सकेंगी समन

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Today’s horoscope: आज का राशिफल 08 जुलाई 2025 , मंगलवार [Today’s horoscope 08 July 2025, Tuesday]

Today's horoscope: मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img