Monday, July 7, 2025

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, युवाओं को हेमंत सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा [Jharkhand cabinet meeting today, Hemant government can give a big gift to the youth]

Jharkhand Cabinet:

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दिन के एक बजे से प्रोजेक्ट भवन (रांची) में होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में रखा जा सकता है। इसके तहत झारखंड के कॉलेजों में पढ़नेवाले छात्रों को गांवों जाकर इंटर्नशिप करनी होगी।

Jharkhand Cabinet: ग्रासरूट इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इंटर्नशिपः

छात्रों को झारखंड के परंपरागत नवाचार को चिह्नित करने, कृषि संबंधित क्षेत्र, कला, आहार संबंधी प्रथाएं, धातु विज्ञान और उपकरण से संबंधित ग्रासरूट इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर्नशिप करायी जायेगी। विद्यार्थियों को सेमेस्टर ब्रेक के दौरान राज्य की सभी 4350 पंचायतों में ग्रासरूट इनोवेशन को मैप करने के लिए इंटर्नशिप करायी जायेगी।

Jharkhand Cabinet: हर पंचायत से 4 विद्यार्थियों को मिलेगा इंटर्नशिप का मौकाः

प्रत्येक पंचायत में चार विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें एकेडमिक क्रेडिट भी दिया जायेगा। यह इंटर्नशिप आठ सप्ताह की होगी। इसमें राज्य के सभी निजी व सरकारी विश्वविद्यालय और उसके अंगीभूत व संबंद्ध कॉलेजों के छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इस दौरान चयनित छात्रों को 10 हजार रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Jharkhand Cabinet: 6 सप्ताह क्षेत्र का भ्रमण करना अनिवार्यः

आठ सप्ताह के इस कार्यक्रम में छात्रों को कम से कम छह सप्ताह तक क्षेत्र भ्रमण करना अनिवार्य होगा। कैबिनेट में कई अन्य प्रस्ताव भी आयेंगे। उद्योग विभाग की ओर से सीएम हेमंत सोरेन की स्पेन व स्वीडन यात्रा (19 से 27 अप्रैल तक) से संबंधित प्रस्ताव भी आ सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में पूंजी निवेश को लेकर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ माइनिंग और सोलर एनर्जी के निवेशकों से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट की बैठक हुयी समाप्त, जानिए किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img