Tuesday, July 8, 2025

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली जायेंगे [RJD supremo Lalu Yadav’s health deteriorates, will go to Delhi]

पटना, एजेंसियां। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें शरीर में घाव होने के कारण परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज चार बजे दिल्ली रवाना किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू यादव का इलाज पहले उनके राबड़ी आवास में ही चल रहा था, लेकिन उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी। पिछले कुछ दिनों से लालू यादव बीमार थे और अब उनकी स्थिति गंभीर हो गई है।

2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांटः

साल 2022 में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इसके बाद वे काफी स्वस्थ नजर आ रहे थे। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

इसके अलावा, 2022 में ही उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर राजद कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

रोहिणी ने दी चेतावनी, लालू के साथ कुछ ऊंच-नीच हुई तो होगा देशव्यापी प्रतिकार

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img