Saturday, July 5, 2025

अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप से डोली धरती, घरों से निकले लोग [Strong earthquake in Afghanistan shook the earth, people came out of their homes]

काबुल, एजेंसियां। भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से धरती डोल गई है। भूकंप के तेज झटके शुक्रवार को महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की मानें तो गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अफगानिस्तान में जो भूकंप आया है उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। भूकंप के झटके काफी तेजी से महसूस हुए हैं।

लोगों में इस भूकंप के बाद दहशत फैल गई है। रात को आए इस भूकंप से बचने के लिए कई लोग अपने घर पर बाहर भागते दिखे ताकी अपनी जान बचा सके। हालांकि राहत है कि अब तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। इस भूकंप के संबंध में अधिक जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जारी की है।

इसके मुताबिक भूकंप रात एक बजे आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 160 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले 13 मार्च को भी अफगानिस्तान की धरती 4.0 तीव्रता के भूकंप से डोली थी।

कम गहराई वाले भूकंप होते हैं ज्यादा खतरनाक


जानकारों की मानें तो जो भूकंप कम गहराई से होते हैं, वो अधिक गहराई वाले भूकंप की तुलना में अधिक खतरनाक होते है। माना जाता है कि इसके पीछे कारण है कि भूकंप में अधिक ऊर्जा धरती की सतह के पास से निकलती है, जिस कारण जमीन तेजी से हिलती है।

ये इमारतों को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे भूकंप के कारण लोगों को नुकसान भी अधिक हो सकता है। वहीं जो भूकंप अधिक गहराई के समय आते हैं, वो सतह तक पहुंचते पहुंचते कमजोर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 46 की मौत

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img