गांडेय उप चुनाव जीत बनी हैं विधायक
रांची। कल्पना सोरेन सोमवार को विधानसभा की सदस्यता लेंगी।
हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन को झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में शपथ दिलाई जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाएंगे।
कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप वर्मा को हराया
लोकसभा चुनाव 2024 के साथ हुए गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने I.N.D.I.A. के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को पराजित किया. कल्पना सोरेन ने दिलीप को 27,149 वोटों से पराजित कर दिया।
डॉ सरफराज के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
ऐसी आशंका थी कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में झामुमो ने एक बैकअप प्लान तैयार किया था।
योजना थी कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में कल्पना सोरेन उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगी।
चूंकि 6 महीने के अंदर विधायक बनना जरूरी होगा, वह गांडेय से उपचुनाव लड़कर विधानसभा की सदस्य बनेंगी।
31 जनवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया।
कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव की भी संभाली थी कमान
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पार्टी को आगे ले जाने की पूरी जिम्मेदारी कल्पना मुर्मू सोरेन पर आ गई।
कल्पना ने इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के महागठबंधन I.N.D.I.A. के उम्मीदवारों के प्रचार अभियान की कमान संभाली।
साथ ही गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ीं। गठबंधन का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहा। वह खुद भी चुनाव जीतीं। अब विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने जा रहीं हैं।
इसे भी पढ़ें