Monday, July 7, 2025

हेल्थः सावधानी से करें शैम्पू वर्ना शुरू हो जायेगा हेयर फॉल [Health: Shampoo carefully otherwise hair fall will start.]

रांचीHealth tips, Lifestyle: बालों की केयर का सबसे पहला व जरूरी स्टेप है हेयर वॉश करना। यह बालों व स्कैल्प पर जमी ऑयल व गन्दगी को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, हेयर वॉश करने का अपना एक तरीका होता है। यदि आप शैम्पू करते हुए कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, तो इससे हेयर फॉल की समस्या शुरू हो सकती है। …तो, हम आपको शैम्पू से जुड़ीं उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

जोर से रगड़नाः

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह शैम्पू करते हुए बालों को तेजी से रगड़ते हैं। लेकिन, आपको वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, जिस समय आप बालों को वॉश करते हैं, उस समय वह बेहद कमजोर होते हैं। ऐसे में अगर उन्हें जोर से रगड़ा जाये, तो वह टूटने लग जाते हैं।

आप चाहें, तो शैम्पू करने के बाद हल्की मसाज कर सकते हैं, लेकिन तेजी से रगड़ने से बचें। जब बात बालों को शैम्पू करने की होती है, तो वह सिर्फ शैम्पू का इस्तेमाल करने तक ही सीमित नहीं है। आपको इसके बाद कंडीशनर भी अवश्य लगाना चाहिए। यह आपके बालों को स्मूद बनाता है। इस कारण कंघी करते समय आपके बाल कम टूटते हैं।

बार-बार शैम्पू स्विच करनाः

कई बार ऐसा होता है कि हम टीवी में कोई ऐड देखते हैं और उससे प्रभावित होकर किसी नये ब्रांड का शैम्पू ले आते हैं। लेकिन, इस तरह बार-बार शैम्पू को स्विच करना बालों के लिए सही नहीं माना जाता। कई शैम्पू में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है और यह आपके बालों को डैमेज भी कर सकते हैं।

बालों की समस्या का ध्यान ना रखनाः

जब आप बालों को वॉश करते हैं, तो हमेशा अपने बालों की समस्या व हेयर टाइप को ध्यान में रख कर ही शैम्पू चुनें।। मसलन, यदि आपको रूसी की समस्या है तो एक एंटी-डैंड्रफ शैम्पू आपके काम आयेगा। यदि आप इसे ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे बालों को फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। इसलिए पहले हमेशा अपने बालों की जरूरत को समझें और उसी के अनुसार शैम्पू इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें

Health Tips : निरोग रहना चाहते हैं, तो लें गहरी नींद

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img