Monday, July 7, 2025

जमशेदजी की जयंती पर बोले चंद्रशेखरन-टाटा समूह की बुनियाद है जमशेदपुर [Chandrasekaran said on the birth anniversary of Jamshedji, Jamshedpur is the foundation of Tata Group]

जमशेदपुर। संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में टाटा स्टील के द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी जमशेदजी नसरवानजी टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, उनका पत्नी रुचि नरेंद्रन, वीपी चाणक्य चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील की बुनियाद जमशेदपुर से लिखी गयी। इस कारण जमशेदपुर को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है और यह आज भी टाटा संस का मुख्य फोकस है।

कंपनी को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। ऐसे में जमशेदपुर में भी इन्वेस्टमेंट की बात चल रही है, ताकि यहां भी और लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

इससे दुनिया भर में स्टील की डिमांड बढ़ेगी और टाटा स्टील को मजबूती मिलेगी। इसे लेकर टाटा स्टील को अपनी उत्पादन क्षमता और बढ़ानी होगी। ऐसे में कंपनी को अपने कर्मचारियों और सरकार की स्पोर्ट की जरूरत है।

कंपनी ने कई उतार-चढ़ाव देखेः

एन चंद्रशेखर ने कहा कि टाटा स्टील ने अबतक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और हमेशा कंपनी मजबूती से आगे बढ़ रही है। लेकिन, हमें उत्पादन की नई तकनीक के जरिए हर साल कम लागत में उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील कई सेक्टर में इन्वेस्ट कर रही है। अभी गुजरात में एक सेमीकंडक्टर चिप्स प्लांट में इन्वेस्ट किया गया है। असम में भी एक प्लांट में इन्वेस्ट किया जा रहा है। इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, डिफेंस से लेकर कई सेक्टर में चिप्स की बड़ी मांग है।

बैट्री निर्माण में भी इन्वेस्ट किया गया है। इसके अलावा टाटा स्टील मेडिकल के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही है। टाटा स्टील का फोकस ऐसी बीमारियों पर है जिनका भारत में इलाज नहीं है।

इसे भी पढ़ें

टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बीते वित्त वर्ष में छह प्रतिशत बढ़कर दो करोड़ टन हुई

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img