Monday, July 7, 2025

बिना नेता प्रतिपक्ष के झारखंड विघानसभा का बजट सत्र [Budget session of Jharkhand Legislative Assembly without leader of opposition]

रांची झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो गया है। विपक्ष ने अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया है। विपक्षी दलों ने बजट सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक की है। इसमें बजट सत्र की रणनीति तैयार की गई। पर नेता प्रतिपक्ष का चयन भी इस बैठक में नहीं हो सका। बजट सत्र के दौरान सदन में जैक पेपर लीक और जैक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनी है।

राजद ने बुलाई विधायक दल की बैठकः

बजट सत्र से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक की है। राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने बैठक की अध्यक्षता की। राजद महागठबंधन सरकार का घटक दल है।

सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आये भाजपा विधायकः

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय में सर्वदलीय बैठक बुलायी थी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह को बुलाया गया, लेकिन मुख्य विपक्षी दल की ओर से कोई भी सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। विधायक देवेंद्र कुंवर सरकारी आवास के मुद्दे पर स्पीकर से मिलने पहुंचे और बैठक में शामिल हुए। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि वे गलती से बैठक में चले गये थे।

3 मार्च 2025 को बजट पेश करेगी सरकारः

सर्वदलीय बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बजट पर एक दिन की जगह 2 दिन तक डिबेट हो। अनुदान मांगों पर 11 दिन की बजाए 10 दिन बहस होगी। झारखंड सरकार 3 मार्च 2025 को सदन में बजट पेश करेगी। 4 और 5 मार्च को बजट पर बहस होगी।

नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों जरूरी – स्पीकर

विपक्ष की अनुपस्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही जरूरी हैं। उन्होंने सदन के संचालन में विपक्ष के सहयोग की अपील की है। स्पीकर ने कहा कि बिना नेता प्रतिपक्ष सदन चलाना एक पहिये से गाड़ी चलाने के सामान है।

इसे भी पढ़ें

रबींद्रनाथ महतो सर्वसम्मति से चुने गये झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img