Thursday, July 3, 2025

झारखंड में 44 पुलिस अफसरों को मिलेगा मेडल [44 police officers in Jharkhand will get medals]

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड के 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदकों से सम्मानित करेंगे। इनमें राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा घोषित पदक शामिल हैं।

समारोह में सराहनीय सेवा पदक वीरता के लिए पुलिस पदक और केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक प्रदान किए जाएंगे। ये वही पदक हैं, जिन्हें पूर्व में विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति व केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषित किया था।

इन पदकों में 15 अगस्त 2023 व 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति के हाथों सराहनीय सेवा के लिए 23 अधिकारियों, कर्मियों को व वीरता के लिए मिले छह अधिकारियों-कर्मियों के पदक शामिल हैं।

वहीं, 15 अधिकारियों-कर्मियों को वर्ष 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक 2023 घोषित हुए थे, उससे भी संबंधित अधिकारियेां-कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल अलंकृत करेंगे।

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेशः

पुलिस मुख्यालय ने अलंकृत होने वाले सभी पदाधिकारियों-कर्मियों, जवानों को यूनिफार्म में उपस्थित रहने के लिए आदेश दिया है।

मोरहाबादी मैदान में इन्हें मिलेंगे पदकः

सराहनीय सेवा पदक-

15 अगस्त 2023 को घोषित- प्रभात कुमार (आइजी विशेष शाखा), दारोगा साक्षर सुरेंद्र कुमार सिंह (जैप-6 जमशेदपुर), एएसआइ आपरेटर मनोरंजन कुमार सिंह (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), हवलदार हेमंत कुमार बैठा (जैप-2 टाटीसिल्वे), हवलदार सिकंदर राय (झारखंड जगुआर), हवलदार जलहा उरांव (खूंटी), हवलदारा नाजिर हुसैन (जैप-6 जमशेदपुर), हवलदार जीतलाल नायक (आइआरबी-5 गुमला), हवलदार रवींद्र कुमार सिंह (आइआरबी-5 गुमला), सिपाही सचिन सुब्बा (झारखंड जगुआर) व सिपाही राजू सिंह क्षेत्री (झारखंड जगुआर)।

26 जनवरी 2024 को घोषित- होमकर अमोल वीनुकांत (आइजी अभियान), परवेज आलम (डीएसपी एसीबी), एएसआइ एतवा उरांव (झारखंड जगुआर), हवलदार जीवन ज्योतिष तिर्की (झारखंड जगुआर), हवलदार संतोष कुमार (झारखंड जगुआर), एएसआइ भीमलाल महतो (जेएपीटीसी, पदमा), एएसआइ तारामणी टेटे (गढ़वा), हवलदार चक्रधर कुमार महतो (जैप-10, होटवार), हवलदार सिलवेस्टर केरकेट्टा (जैप-2), महिला सिपाही कविता विवेक (जैप-10 होटवार), हवलदार राम बहादुर (जैप-1) व हवलदार अनिल दास (गुमला)।

वीरता के लिए पुलिस पदकः

15 अगस्त 2023 को घोषित- एएसआइ जितेंद्र कुमार (चाईबासा), एएसआइ सुधीर कुमार (खूंटी), दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह (सिमडेगा), पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार (गुमला), दारोगा कुंदन कुमार (गुमला) व सिपाही नितेश कुमार सिंह (गुमला)।

केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन पदक-2023

होमकर अमोल वीनुकांत (आइजी अभियान), राज कुमार लकड़ा (आइजी जैप), अनूप बिरथरे (आइजी एसटीएफ), शिवानी तिवारी (एसपी, सीबीआइ), अंजनी अंजन (एसपी एसीबी), दारोगा गौतम कुमार (लातेहार), दारोगा जमील अंसारी (लातेहार)

सिपाही मनोहर राम (लातेहार), अंजनी कुमार झा (एसपी जेपीए हजारीबाग), विवेकानंद सिंह तत्कालीन एएसपी अभियान गढ़वा (गढ़वा जिला, पैतृक संगठन सीआरपीएफ),

हवलदार राजकुमार उरांव (गढ़वा), सिपाही रतन कुमार यादव (गढ़वा), कमलेश कुमार सहायक समादेष्टा (झारखंड जगुआर), पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह (झारखंड जगुआर) व सिपाही विष्णु शंकर (झारखंड जगुआर)।

इसे भी पढ़ें

गढ़वा एसपी दीपक पांडेय को वीरता पदक, 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय पदक

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

इंडोनेशिया के बाली द्वीप के पास जहाज डूबा, 65 लोग थे सवार, 4 की मौत, 38 लापता [A ship sank near Bali Island, Indonesia,...

Bali Island: बाली, एजेंसियां। इंडोनेशिया के बाली रिसॉर्ट द्वीप के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img