Tuesday, July 8, 2025

रांची के इस थाना प्रभारी पर गाली-गलौज और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप [ This police station in-charge of Ranchi has been accused of abusing and misbehaving with women ]

रांची। रांची पुलिस पर एक और दाग लगा है। राजधानी के सुखदेवनगर थाना प्रभारी पर यह दाग लगा है।

उन पर आरोप है कि एक सिख परिवार के घर पर जबरन घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी की।

इसी थाना क्षेत्र के बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की रहने वाली परविंदर कौर नाम की महिला ने थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है। महिला ने रांची एसएसपी से इसकी शिकायत की है और इसकी कॉपी डीजीपी को भी दी है।

नशे में धुत होकर जबरन घर में घुसने का आरोपः

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 19 दिसंबर की रात उसके घर के गेट पर जोर से पीटने की आवाज आयी।

जब वह बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके सहकर्मियों और विनीत खत्री (मेट्रों गली रातू रोड निवासी) उसके घर में घुस आये।

सभी ने उनके साथ, उनके पति, देवर और छोटी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने यह भी कहा कि विनीत खत्री ने उनके साथ छेड़खानी की इसके अलावा थाना प्रभारी और उनके साथियों ने उनके पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर फेंक दी। महिला ने अपनी शिकायत के साथ इस घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

छेड़खानी का लगाया गया था आरोपः

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विनित खत्री की बहन अरतीका खत्री ने बीते 29 अप्रैल को सुखदेवनगर थाना में मेरे पति शक्ति सिंह लोहिया और मेरे ससुर गजेंद्र सिंह लोहिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 227/2024 में अरतीका खत्री ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उसकी बेटी को छेड़ा और ससुर ने अभद्र व्यवहार किया।

हालांकि 29 मई को रांची के न्यायालय से उनके पति और ससुर को जमानत मिल गयी थी। महिला ने शिकायत में बताया कि जमानत के कागजात उसने उसी समय थाना में दे दिया था।

आधार कार्ड जमा करने के लिए थाना से आया था फोनः

महिला के अनुसार, अचानक 19 दिसंबर की सुबह 11 बजे सुखदेवनगर थाना से फोन आया कि थाने आकर अपना आधार कार्ड जमा कीजिये, आपका चार्जशीट जमा करना है।

मेरे पति शक्ति सिंह लोहिया करीब 12 बजे सुखदेवनगर थाना गये और दोनों का आधार कार्ड जमा करके आ गये।

इसी दिन रात में करीब 11 बजे सुखदेवनगर थाना प्रभारी अपने सहकर्मीयों और अरतीका खत्री के भाई विनित खत्री के साथ शराब के नशे में धुत होकर जबरन घर में घुसे और मार-पीट की।

घर का सामान तोड़ा और मेरे पति और देवर को घसीटकर घर से बाहर निकाला और पगड़ी को भी खींचकर फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें

छेड़खानी रोकने में विफल 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, महिला थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img